आईजी मिथिलेश शुक्ला ने थाना अलीपुरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

छतरपुर। सागर जोन के आईजी मिथिलेश शुक्ला ने डीआईजी छतरपुर रेंज विजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के साथ थाना अलीपुरा का आकस्मिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार और बेहतर कार्यप्रणाली के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

आईजी शुक्ला ने थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ को कानून व्यवस्था बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Next Post

लाइसेंस-एनओसी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर: रेखा गुप्ता

Mon Jun 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) दिल्ली सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 23 नयी सेवाओं को दिल्ली राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड डिलीवरी ऑफ सर्विसेज एक्ट, 2011 के तहत समयबद्ध सेवा वितरण व्यवस्था में शामिल किया है। मुख्यमंत्री रेखा […]

You May Like