पिस्टल, कट्टा, कारतूस के साथ दो पकड़ाए 

जबलपुर‌। सिविल लाईन एवं भेड़ाघाट पुलिस की टीम द्वारा 2 आरोपियों को पिस्टल, कट्टा एवं कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा है।

सिविल लाईन प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि बीएसएनएल बिल्डिंग के सामने पुलिस ने घेराबंदी कर मोह. दानिश 20 वर्ष निवासी नई बस्ती गोहलपुर निवासी अहमद नगर थाना कुठला जिला कटनी को पकड़ा। जिसके कब्जे से 1 देशी पिस्टल, 3 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एस जे 8786 जप्त की गई। भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि हरे कृष्ण आश्रम के आगे पुल के पास सरस्वती घाट में दबिश देकर साहिल चड़ार 18 वर्ष निवासी गड़र पिपरिया को देशी कट्टा एवं 2 कारतूस के साथ पकड़ा गया‌।

Next Post

नया खुलासा: औरंगाबाद से किशोरी का हुआ था किडनैप, जबलपुर में युवक के साथ मिली थी लाश   

Fri Aug 22 , 2025
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत गोपालपुर नर्मदा नदी में कल मिली लाशों की पहचान हो गई मृतकों में महाराष्ट्र की बालिका, जबलपुर का युवक निकला है। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मृतिका का औरंगाबाद से किडनैप किया गया था। जिसके अपहरण की रिपोर्ट औरंगाबाद […]

You May Like