नया खुलासा: औरंगाबाद से किशोरी का हुआ था किडनैप, जबलपुर में युवक के साथ मिली थी लाश   

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत गोपालपुर नर्मदा नदी में कल मिली लाशों की पहचान हो गई मृतकों में महाराष्ट्र की बालिका, जबलपुर का युवक निकला है। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मृतिका का औरंगाबाद से किडनैप किया गया था। जिसके अपहरण की रिपोर्ट औरंगाबाद स्थानीय थाना में दर्ज है। यह मामला प्रेम प्रसंग को लेकर जुड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक नाबालिक लड़की और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था जिस पर लड़की के परिजन राजी नहीं थे। जिसके चलते नाबालिक लड़की युवक के साथ भाग कर जबलपुर आ गई थी।

विदित हो कि गोपालपुर नितिन शर्मा के फार्म हाउस के पीछे नर्मदा नदी में कल दो शव मिले थे। मृतकों की शिनाख्त ईशांत स्टीफन फेरियर उम्र 19 वर्ष निवासी जमुनिया सिंह का बाड़ा गुरूद्वारा के पीछे गोरखपुर एवं 17 वर्षिय किशोरी की भी शिनाख्तगी महाराष्ट्र औरंगाबाद के रुप में हुई है।

Next Post

पुलिस अधीक्षक अचानक तिलवारा थाने पहुंचे 

Fri Aug 22 , 2025
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय अचानक तिलवारा थाने पहुंच गए। जिसके चलते थाने में हड़कंप मच गया। एसपी ने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को […]

You May Like