
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय अचानक तिलवारा थाने पहुंच गए। जिसके चलते थाने में हड़कंप मच गया।
एसपी ने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं। थाने में पंजीबद्ध अपराधों की समीक्षा करते हुये लंबित अपराधों केे निकाल के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
