पिकअप- ऑटो में भिड़ंत, 7 सवारी गंभीर घायल

सीहोर। सड़क दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात भोपाल- इंदौर राजमार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग दस बजे एक तेज रफ्तार पिकअप और सवारियों से भरे आटो में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए जबकि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जबकि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है.

भोपाल- इंदार स्टेट हाईवे सड़क हादसों का पर्याय बन गया है. लगभग रोजाना हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं. तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर लोग असमय मौत के मुंह में समा रहे हैं या ताउम्र के लिए अपाहिज बन रहे हैं. इसके बाद भी जिम्मेदार प्रशासन द्वारा सड़क हादसों को रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैंं. इसी तारतम्य में बुधवार की सुबह लगभग दस बजे कुबेरेश्वर धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो को पीछे से आ रही अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया. इस दौरान कुछ सवारियां ऑटो से दूर जा फिंकाईं तो कुछ ऑटो के नीचे दब गईं. भीषण सड़क हादसा देख वहां से गुजर रहे राहगीरों व ग्रामीणों ने ऑटो के नीचे दबेयात्रियों को बाहर निकाला. तब तक पिकअप चालक वाहन सहित वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया. लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है.

इस सड़क दुर्घटना में अलीगढ़ निवासी 35 वर्षीय नरोत्तम सिंह, 35 वर्षीय अनीता देवी, रुकमणि देवी डोरीनगर, 35 वर्षीय प्रिया सिंह निवासी दिल्ली, 60 वर्षीय रूपा मुन्ना लाल निवासी मोहनपुरा, 30 वर्षीय कृष्णा जगपाल निवासी अलीगढ़ और 33 वर्षीय शशि राधेश्याम निवासी अलीगढ़ को चोटें आईं. सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

Next Post

आस्था के महापर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 

Wed Jan 14 , 2026
रेहटी/बुधनी। मकर संक्रांति पर आंवलीघांट में आस्था, श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला. अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब मां नर्मदा में स्नान-दान के लिए उमड़ पड़ा. दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से घाट की ओर पहुंचे और विधि-विधान से स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित […]

You May Like