बजट प्रस्तुत करने के बाद महापौर पहुंचे साई कृपा कॉलोनी

इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम बजट प्रस्तुत करने के पश्चात शहरवासियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु तत्परता दिखाते हुए सीधे झोन क्रमांक 08, वार्ड क्रमांक 37 स्थित साईकृपा कॉलोनी का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल समस्या का मौके पर जाकर जायजा लेना एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना था. इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद संगीता महेश जोशी, झोनल अधिकारी प्रकाश नागर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों साईकृपा कॉलोनी के रहवासियों द्वारा क्षेत्र के बोरिंग में गंदा पानी आने की गंभीर समस्या से अवगत कराया गया था. नागरिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच कर समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए. साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए कि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की पेयजल संकट का सामना न करना पड़े. इसके लिए नर्मदा लाइन के माध्यम से जल आपूर्ति के साथ-साथ आवश्यकतानुसार पेयजल टैंकर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए.

महापौर के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा साईकृपा कॉलोनी में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत बोरिंग में गंदे पानी के स्रोत की पहचान कर उसका तकनीकी समाधान किया जाएगा. साथ ही एहतियात के तौर पर क्षेत्र के सभी बोरिंग का क्लोरीनेशन कराया गया एवं सीवरेज लाइनों की व्यापक सफाई भी कराई जा रही, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. नागरिकों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में बोरिंग एवं नल के पानी की नियमित सैंपलिंग भी की जा रही है, ताकि जल गुणवत्ता की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके.

Next Post

शेयर बाजारों में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2,600 अंक से अधिक की तेजी में खुला

Wed Apr 8 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like