
ग्वालियर, नगर निगम ग्वालियर के अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव को स्मार्ट सिटी ग्वालियर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार 12 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार टी. प्रतीक राव को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ स्मार्ट सिटी ग्वालियर का सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नियुक्ति के अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
