इंदौर: उमापति इंडस्ट्रीज में खाद्य विभाग का छापा

इंदौर,खाद्य विभाग ने मंगलवार को पालदा स्थित उमापति इंडस्ट्रीज में निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जांच में फैक्ट्री में गंदगी, अव्यवस्थित भंडारण और खराब ड्रेनेज व्यवस्था पाई गई।

निरीक्षण के दौरान विभाग ने लो फैट पनीर का नमूना लिया। साथ ही मौके से करीब 450 किलो पनीर जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1.17 लाख रुपये आंकी गई है।

खाद्य अधिकारियों ने बताया कि निर्माण की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए फैक्ट्री में पनीर का उत्पादन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है।

विभाग ने आगे की जांच और नमूने की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Next Post

कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान खाक

Wed Aug 12 , 2026
सीधी। जिले के सेमरिया बाजार में मंगलवार देर रात कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। घटना में लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। करीब 10 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। घटनास्थल से बोतल और माचिस मिलने के बाद आगजनी की आशंका जताई जा […]

You May Like