पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से पीटा

पाकिस्तान हरारे, 27 जनवरी (वार्ता) अब्दुल सुभान (चार विकेट) और अली रजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को अंडर 19 विश्व कप के सुपर सिक्स के ग्रुप दो मुकाबले में मंगलवार को 197 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से पीट दिया। न्यूज़ीलैंड को 28.3 ओवर में 110 रन पर ढेर करने के बाद पाकिस्तान ने 17.1 ओवर में दो विकेट पर 112 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। समीर मिन्हास ने नाबाद 59 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन की मैच विजयी पारी खेली। उस्मान खान ने 24 गेंदों पर 15 रन बनाये। सुपर सिक्स में पाकिस्तान की यह दूसरी जीत है।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरे पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने 11 रन पर चार विकेट और रजा ने 36 रन पर तीन विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड की पारी को ध्वस्त कर दिया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से ह्यूगो बोग ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। मैसन क्लार्क ने 17 और हंटर शोरे ने 13 रन का योगदान दिया।

Next Post

गंगा इंटरनेशनल स्कूल में आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी के आगमन पर सभी ने कहा 'बेस्ट ऑफ लक'

Tue Jan 27 , 2026
नयी दिल्ली 27 जनवरी (वार्ता) गंगा इंटरनेशनल स्कूल, हिरन कूदना के लिए आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर का चयन होना विद्यालय के इतिहास में एक अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि रहा। इस अवसर ने न केवल विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई, बल्कि विद्यार्थियों के मन में खेलों […]

You May Like