मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पाँच ग्राम पंचायत सचिवों को किया निलंबित

रीवा।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने पाँच लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब एवं डगवेल रिचार्ज निर्माण, मनरेगा योजना में श्रमिकों के नियोजन तथा आवास योजना के हितग्राहियों की ई केवाईसी में लापरवाही बरतने पर यह कार्यवाही की गई है. कार्यवाही मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के प्रावधानों के तहत की गई है. सभी निलंबित ग्राम पंचायत सचिवों का निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय जवा रहेगा. इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार दरबारीलाल वर्मा सचिव ग्राम पंचायत लोहगढ़, गोविंद प्रसाद गुप्ता सचिव ग्राम पंचायत रमगढ़वा, हीरामणि कोल सचिव ग्राम पंचायत देवरी, भागवत प्रसाद त्रिपाठी सचिव ग्राम पंचायत बाबा की बरौली तथा संतोष कुमार वर्मा सचिव ग्राम पंचायत पथरौड़ा को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं.

Next Post

सहायक संचालक जनसंपर्क राहुल वासनिक ने पदभार ग्रहण किया

Fri Jun 27 , 2025
मंडला। जिला जनसंपर्क कार्यालय मंडला में नवपदस्थ सहायक संचालक राहुल वासनिक ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। श्री वासनिक का स्थानांतरण पूर्व में नरसिंहपुर जिले से मंडला किया गया है। इससे पूर्व वे संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सागर तथा जिला जनसंपर्क कार्यालय नरसिंहपुर में अपनी सेवाएँ […]

You May Like