सहायक संचालक जनसंपर्क राहुल वासनिक ने पदभार ग्रहण किया

मंडला। जिला जनसंपर्क कार्यालय मंडला में नवपदस्थ सहायक संचालक राहुल वासनिक ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

श्री वासनिक का स्थानांतरण पूर्व में नरसिंहपुर जिले से मंडला किया गया है। इससे पूर्व वे संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सागर तथा जिला जनसंपर्क कार्यालय नरसिंहपुर में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। जनसंपर्क क्षेत्र में कार्य करते हुए श्री वासनिक को विभिन्न प्रचार-प्रसार अभियानों, मीडिया समन्वय और जनसंपर्क योजनाओं के क्रियान्वयन का अनुभव रहा है।

पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कार्यालयीन कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और जनसंपर्क कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने की बात कही।

Next Post

फकीर हत्याकांड मामले में 12 आरोपियों को आजीवन कारावास, 6 लोगों को 1-1 साल की सजा

Fri Jun 27 , 2025
ग्वालियर। पुरानी आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में आपसी भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक पक्ष के फकीर सिंह की मौत हुई थी, जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई थीं. अब इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है. विशेष न्यायाधीश ऋतुराज सिंह चौहान ने हत्या के […]

You May Like