
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत मालगुजार परिसर के आगे बाइक सवार युवक ने झपट्टा मार कर कॉलेज छात्रा का मोबाइल लूट लिया।
पुलिस ने बताया कि प्रिया राय 25 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्लोबल कालेज में पढ़ाई करती है, अमखेरा होते हुये ई रिक्शा से अपने घर वापस आ रही थी, जैसे ही मालगुजार परिसर के आगे पहुॅची, उसके हाथ में उसका मोबाइल फोन था तभी मोटर सायकल से एक अज्ञात व्यक्ति गोहलपुर तरफ से उसके ई रिक्शा के बगल में आया और उसके हाथ से मोबाइल झपटकर भाग गया।
