भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से जबलपुर नगर जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए गठित इस नई समिति में कुल 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित सूची के अनुसार जिला समिति में सात उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और आठ मंत्री बनाए गए हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को और गति मिलेगी।
भाजपा का लक्ष्य है कि जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक सक्रिय किया जाए और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पदाधिकारी प्रभावी भूमिका निभाएं।
