
ग्वालियर। कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (सीपीसीटी) ग्वालियर में चितौरा रोड स्थित आईऑन डिजिटल जोन आईडीजेड में आज 13 व 14 नवम्बर को आयोजित होगी। कलेक्टर रुचिका चौहान ने मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रोनिक डवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित कराने के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया ने बताया कि इस परीक्षा के लिये तहसीलदार मुन्नालाल गौड़ (मोबा. 9425773451) को पर्यवेक्षक व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी विनोद गुर्जर को सहायक पर्यवेक्षक (मोबा. 7000916546) बनाया गया है। यह परीक्षा 13 नवम्बर को दो पालियों में प्रात: 9 बजे से प्रात: 11.30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक आयोजित होगी। इसी तरह 14 नवम्बर को एक पाली में प्रात: 9 बजे से प्रात: 11 बजे तक यह परीक्षा होगी।
