
मुरैना। दिमनी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री गिर्राज डंडौतिया सडक़ हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। घटना बुधवार की रात 8 बजे के करीब कैलारस क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री गिर्राज डंडौतिया अपने समर्थकों के साथ कैलारस क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मुरैना साइड से आ रही यात्री बस ने उनके वाहन को तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व मंत्री के वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। वहीं पूर्वमंत्री गाड़ी में बुरी तरह फंस गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल रैफर किया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
