औचक निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर, बोरियों में नही मिला टैग

रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सगरा समिति द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र कस्तूरी ट्रेड एवं चन्द्र प्रभा वेयर हाउस पहडिय़ा का निरीक्षण किया.उन्होंने खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं तथा खरीदी जा रही धान की क्वालिटी तथा तुलाई के संबंध में जानकारी ली. कलेक्टर ने किसानों से संवाद करते हुए खरीदी केन्द्र में व्यवस्थाओं तथा खरीदी में लगने वाले समय के विषय में पूंछताछ की.

सही तौल करें तथा एक सप्ताह में किसानों के भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करायें. कलेक्टर ने वेयर हाउस में खरीदी उपरांत रखी गई धान की अवलोकन किया तथा टैग न लगे होने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने निर्देश दिये कि तुलाई के बाद बोरों की सिलाई कर तत्काल टैग लगाया जाना सुनिश्चित करें. कलेक्टर ने खरीदी प्रभारी, समिति प्रबंधक व वेयर हाउस सर्वेयर को टैग न लगे होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये. किसान द्वारा गिरदावरी में फसल न प्रदर्शित करने की पटवारी की शिकायत पर एसडीएम को जांच कर पटवारी अर्चना पटेल के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये

Next Post

हत्या करने के पहले ही सुपारी किलर शूटर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

Tue Dec 16 , 2025
पन्‍ना: एसपी पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के दिशा निर्देशन मे गुनौर पुलिस ने सुपारी लेकर हत्यार करने आये तीन आरोपियों को घटना कारित करने के पूर्व ही गिरफ्तार कर हत्या की घटना को विफल कर दिया। एसपी पन्ना निवेदिता नायडू ने प्रेस कान्फ्रेंस मे बताया कि दिनांक 15 दिसंबर को […]

You May Like