PM मोदी के अयोध्या पहुँचने पर अखिलेश का बड़ा ऐलान, इटावा में मंदिर पूरा होने पर परिवार संग जाएंगे राम मंदिर, दर्शन का बताया समय

नई दिल्ली, 25 नवंबर, 2025: एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुँचे हैं, वहीं दूसरी तरफ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सबका ध्यान खींचा है। अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह इटावा में बन रहे ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के पूरा होने के बाद अपने परिवार के साथ अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे।

पूर्णता के बाद ही दूसरे मंदिरों में जाने का संकल्प

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है।” उन्होंने कहा कि भगवान की प्रेरणा से वह इटावा में बन रहे केदारेश्वर महादेव मंदिर के पूरा होने पर ही दूसरे मंदिरों में जाने का अपना संकल्प पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि “भगवान की इच्छा दर्शन का रास्ता बनाती है, वही बुलाता है।” इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि निर्माण पूरा होने के बाद ही अयोध्या जाएंगे।

केदारनाथ की तर्ज पर बन रहा है इटावा का मंदिर

अखिलेश यादव इटावा सफारी पार्क के सामने उत्तराखंड के चमोली स्थित केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे हैं। इस मंदिर का कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है। पिछले साल महाशिवरात्रि के मौके पर अखिलेश यादव ने इस मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यादव परिवार के सदस्य लगातार कंस्ट्रक्शन का काम देखने के लिए मंदिर गए थे।

Next Post

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के लिए मांगी मोहलत, हिडमा के मारे जाने के बाद 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 15 फरवरी 2026 तक का समय देने का अनुरोध

Tue Nov 25 , 2025
नई दिल्ली, 25 नवंबर, 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। टॉप नक्सली कमांडर हिडमा के मारे जाने और भूपति-रुपेश जैसे नेताओं के आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों […]

You May Like