चर्चित मूडरा गांव: दिग्विजय ने लापता लोधी परिवार को खोजने के लिए पुलिस को एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम

मुंगावली। मूडरा गांव में न्याय सत्याग्रह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीड़ित गजराज लोधी और रघुराज लोधी के परिजनों से मिलने पहुंचे और उनके गांव के हालात का जायजा लिया। गांव पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पीड़ित परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था और घर में एक गाय का बछड़ा भूख से मरा पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस परिवार को उठा ले गई और अब उनका कोई पता नहीं है।

दिग्विजय ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात के आरोप लगाए। विधायक जयवर्धन सिंह ने भी पुलिस पर पैसे लेकर कार्रवाई न करने और गांव में दहशत फैलाने के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने गांव में हुई घटनाओं पर ग्रामीणों से भी चर्चा की।

बाद में दिग्विजय सिंह और अन्य नेता पुलिस थाने पहुंचे और परिवार के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। दिग्विजय सिंह ने पुलिस को एक हफ्ते का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में पीड़ित परिवार को खोजकर जानकारी दी जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया कि परिवार को जल्द खोजा जाएगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रशासन को घेरते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

Next Post

मारपीट के आरोपी धराए, भागने के प्रयास में युवक घायल

Wed Jul 9 , 2025
इंदौर. बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक के साथ बेल्ट से मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को तिलक नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में एक युवक पुलिस को चकमा देकर भागने के दौरान दीवार से कूद पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है. […]

You May Like