प्रज्ञाधाम मंदिर से चांदी का कलश चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

जबलपुर। कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम मंदिर में एक बार फिर चोरों के निशाने पर है। चोर मंदिर के अंदर से कलश चोरी कर भाग निकला। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। मंदिर में चोरी होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया है।बताया गया है कि कटंगी के प्रज्ञाधाम मंदिर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा चोर सीधे भगवान भोलेनाथ के ऊपर लगा चांदी का कलश निकालकर भाग निकला। इसके बाद उसने बाहर रखी दानपेटी में रखे रुपए निकालकर भाग निकला। मंदिर प्रबंधन के लोगों ने सीसीटीवी चेक किया तो उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जूते पहनकर मंदिर के अंदर घुसा युवक कलश चोरी करने के बाद भागा है। मंदिर में इसके पहले भी चोरी की वारदात हुई है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि प्रज्ञाधाम मंदिर लोगों के आस्था का केन्द्र है, यहां पर हुई चोरी की वारदात को पुलिस गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करे। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है, वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Next Post

अमेरिका ने अफ्रीका में इबोला फैलने पर आपातकालीन सहायता शुरू की

Tue May 19 , 2026
वॉशिंगटन, 19 मई (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अफ्रीका में इबोला को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के बाद अमेरिका ने त्वरित आपातकालीन सहायता शुरू की है तथा नये यात्रा प्रतिबंधों और आपातकालीन सहायता के जरिए इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है। […]

You May Like