तीन लाख का गांजा समेत दमोह के दो तस्कर पकड़ाए

जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं माढ़ोताल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर आई.एस.बी.टी. तालाब के पास दबिश देकर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में दमोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 6 किलो गांजा कीमती लगभग 3 लाख रूपये का जप्त किया गया है. टीआई वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये।

क्राईम ब्रांच एवं माढ़ोताल पुलिस ने संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर रोशन कुम्हार 45 वर्ष निवासी बांदकपुर रोड़ धरमपुरा चंदन मंदिर के पास कोतवाली जिला दमोह एवं कृष्णा जाटव 18 वर्ष निवासी मोरगंज गल्ला मंडी संजीवनी अस्पताल के सामने थाना कोतवाली जिला दमोह को गिरफ्तार किया है। पिठ्ठू बैगों की तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 6 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख रूपये का एवं 1 मोबाईल जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

फॉग नहीं बल्कि स्माॅग की वजह से रद्द हुआ भारत दक्षिण अफ्रीका मैच: अखिलेश

Thu Dec 18 , 2025
लखनऊ 18 नवंबर (वार्ता) लखनऊ में भारत दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच रद्द होने का परोक्ष रुप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि क्रिकेट मैच न हो पाने की वजह कोहरा नहीं बल्कि प्रदूषण था क्योंकि भाजपा सरकार ने […]

You May Like