
सतना। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन और होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होलिका दहन अन्याय और अधर्म पर सत्य एवं धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर सदाचार और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन उत्सव भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपराओं का प्रतीक है, जो परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधता है। यह पर्व आपसी प्रेम और विश्वास को सुदृढ़ करता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी नागरिकों से सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की है और सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं
सतना /नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने प्रदेशवासियों को होली एवं होलिका दहन की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने प्रार्थना की है कि होलिका की पावन अग्नि बुराइयों, विसंगतियों और रोगों को समाप्त करे तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि के रंगों का संचार करे। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील की है।
