यूएई के अब्दुल्ला बिन ज़ायेद ने ईरान के हमलों की “कड़ी निंदा” की, कहा, ये क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

अबू धाबी, 18 मार्च (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि नागरिक ठिकानों पर हमले संप्रभुता का “घोर उल्लंघन” हैं और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं।

यूएई के उपप्रधानमंत्री ने बुधवार को कहा कि “बिना उकसावे के “किए गए ये हमले पिछले 18 दिनों से जारी हैं, जिनमें 2,000 से अधिक मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए देशभर में “महत्वपूर्ण नागरिक अवसंरचना, हवाई अड्डों, रिहायशी इलाकों और अन्य नागरिक स्थलों” को निशाना बनाया गया है।

उन्होंने कहा, “यूएई देशभर में नागरिकों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की जा रही इस निरंतर वृद्धि की कड़े शब्दों में निंदा करता है।” उन्होंने जोड़ा कि इन हमलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कड़ी आलोचना हुई है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित कर ईरान से “तत्काल और बिना शर्त” ऐसी गतिविधियां रोकने की मांग की है।

श्री अब्दुल्ला ने कहा कि यूएई अपनी संप्रभुता, राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून तथा आत्मरक्षा के अधिकार के अनुरूप “सभी आवश्यक कदम उठाने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रखता है।”उन्होंने हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति “गहरी संवेदना और शोक” व्यक्त किया, जिनमें फिलिस्तीन, पाकिस्तान, बंगलादेश और नेपाल के नागरिक भी शामिल हैं, तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने संबंधित देशों की सरकारों और नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यूएई की सभी नागरिकों, निवासियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अधिकारी “किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार” हैं। देश की सुरक्षा स्थिति “बेहतर” है और तैयारियों का स्तर उच्चतम स्तर पर है।

उन्होंने 130 से अधिक देशों द्वारा व्यक्त “समर्थन और एकजुटता” की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता को बढ़ावा देने में यूएई की भूमिका पर अंतरराष्ट्रीय विश्वास को दर्शाता है।

 

 

Next Post

कटंगी मार्ग पर जल निकासी की समस्या का किया स्थाई समाधान

Wed Mar 18 , 2026
जबलपुर: नगर निगम जन समस्याओं के निराकरण को लेकर पूरी तरह सजग नजर आ रहा है। मंगलवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के संज्ञान में कटंगी मुख्य मार्ग स्थित कॉफी हाउस के सामने गंदे पानी के भराव की शिकायत आते ही, निगम की टीम ने […]

You May Like