कटंगी मार्ग पर जल निकासी की समस्या का किया स्थाई समाधान

जबलपुर: नगर निगम जन समस्याओं के निराकरण को लेकर पूरी तरह सजग नजर आ रहा है। मंगलवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के संज्ञान में कटंगी मुख्य मार्ग स्थित कॉफी हाउस के सामने गंदे पानी के भराव की शिकायत आते ही, निगम की टीम ने युद्धस्तर पर मोर्चा संभाला और नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की। इस राहत से प्रसन्न होकर स्थानी लोगों ने नगर निगम के महापौर एवं निगमायुक्त को धन्यवाद दिया है।

कार्यवाही के संबंध में संभाग क्रमांक 15 सुहागी के स्वास्थ्य निरीक्षक अनंत दुबे और वार्ड सुपरवाइजर रचित ने बताया कि वार्ड क्रमांक 73 में तत्काल सफाई अभियान शुरू किया गया। दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्य शाम 7:30 बजे तक लगातार जारी रहा। कार्य की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी मशीनरी तैनात की गई थी, जिसमें जेसीबी मशीन, 200 मशीन एवं बड़ी सुपर सकर मशीन, नाला गैंग की विशेष टीम, लगभग साढ़े पांच घंटे चले इस सघन अभियान के बाद, वर्षों से बाधित गंदे पानी की निकासी को सुचारू कर दिया गया। स्थानीय नागरिकों और शिकायतकर्ताओं ने निगम की इस तत्परता और राहतकारी कार्य कराने के लिए टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Next Post

दक्षिण कोरिया को प्राथमिकता से कच्चा तेल देने पर यूएई सहमत : कोरियाई राष्ट्रपति के दूत कांग

Wed Mar 18 , 2026
सोल, 18 मार्च (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से उत्पन्न संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ 1.8 करोड़ बैरल तेल की प्राथमिक आपूर्ति पर सहमति व्यक्त की है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के प्रमुख सचिव और सामरिक आर्थिक सहयोग के विशेष दूत कांग हून-सिक […]

You May Like