ग्वालियर: अवैध संबंधों के आरोप में फंसे विवादित तहसीलदार शत्रुहन सिंह चौहान पर देर रात अंततः दुष्कर्म का आपराधिक केस दर्ज कराया गया है. मामला महिला थाने में दर्ज किया गया. 34 वर्षीय महिला ने महिला थाने में तहसीलदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है. तहसीलदार कई दिनों से विवादों में फंसा हुआ है.पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का निधन हो गया था.
महिला के जेठ के दोस्त रहे तहसीलदार शत्रुहन सिंह से उनका परिचय 2008 में हुआ. तहसीलदार ने जेठ से कहा था कि मैं तुम्हारी विधवा बहू से शादी करना चाहता हूं. जिसके बाद तहसीलदार मिलने आने लगा और शादी का झांसा देकर महिला के साथ निरंतर शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब पीड़िता ने तहसीलदार से शादी करने के लिए कहा, तो उसने यह बात कहकर टाल दिया कि अभी मेरी नौकरी लगी है, बहुत जल्दी ही शादी कर लूंगा. करीब 5 साल तक तहसीलदार ने पीड़िता को अपने परिचित के मकान में रखा
