नरसिंहपुर, 15 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान पुलिस चौकी क्षेत्र में मोटर साइकिल सवार दो युवकों की ट्रैक्टर से टकरा जाने के चलते घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रो के अनुसार कल देर रात्रि नरसिंहपुर-सागर मार्ग पर बीतली गांव के पास सडक हादसें में दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि बरमान निवासी सोनू मालवीय (21) और भूपत विश्वकर्मा (29) बरमान बाइक से आ रहे थे, तभी एक ट्रैक्टर से टकरा जाने पर दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने आज सुबह पंचनामा कार्रवाई करके पोस्टमार्टम कराके शव परिवारजनों को सौंप दिया।
Next Post
तालाब में दो किशोर डूबे, एक का शव मिला दूसरा लापता
Thu May 15 , 2025
सतना, 15 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले के छोटी पहाडी गांव में नहाने के दौरान दो कम उम्र बच्चे एक तालाब में डूब गये। इनमें एक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आदर्श चौधरी (14) का शव बरामद कर […]

You May Like
-
3 months ago
कार के ट्रक से टकराने से एक बच्चे की मौत, दस घायल
-
10 months ago
गणेश चतुर्थी पर शिवराज ने परिवार संग खरीदी गणेश प्रतिमा
