जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत लम्हेटा बायपास पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार सनाई डोंगरी धूमा, सिवनी निवासी मनीष यादव (27) शाम करीब 7 बजे लम्हेटा बायपास के पास था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मनीष को गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई। इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां रात करीब 9:30 बजे उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने पर तिलवारा पुलिस ने रात में ही मर्ग कायम कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
