वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

सीधी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीधी शहर के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट चौक सीधी में कथित वोट चोरी के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र की चुनाव व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कथित वोट चोरी के मुद्दे पर अपना तीखा विरोध दर्ज कराया कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने तथा मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

वोट के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: ज्ञान सिंह

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है यदि मतदाता सूची अथवा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो यह सीधे लोकतंत्र की नींव पर हमला है कांग्रेस वोट की चोरी और मताधिकार से खिलवाड़ के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी चुनाव आयोग निष्पक्षता पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करे यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मताधिकार की रक्षा और संविधान के मूल्यों की सुरक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।पुतला दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमजन भारी संख्या में मौजूद रहे।

Next Post

तीन बच्चों सहित महिला कुँए में कूदी, दो बच्चों व माँ की मौत, एक बच्ची को बचाया 

Tue Oct 20 , 2026
दमोह। पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया माँल के उमराहो गाँव की कालोनी में मंगलवार एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुँए में कूद गई। स्थानीय लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुँचे और चारों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए पथरिया स्वास्थ्य केंद्र […]

You May Like