दिल्ली हवाई अड्डे पर नया एकीकृत कार्गो हब बनायेगी फेडएक्स, 15 करोड़ डॉलर का होगा निवेश

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) फेडरल एक्सप्रेस कॉर्पोरेशन (फेडएक्स) ने मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जीएमआर कार्गो सिटी में नया एकीकृत हवाई मालवहन हब विकसित करने की घोषणा की है। प्रस्तावित सुविधा के विकास पर फेडएक्स लगभग 15 करोड़ डॉलर का दीर्घकालिक निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि करीब 2,30,000 वर्ग फुट में फैला यह पूरी तरह स्वचालित एकीकृत एयर कार्गो हब इस तरह डिजाइन किया गया है कि अंतरराष्ट्रीय गेटवे और पिकअप-एंड-डिलीवरी ऑपरेशंस को एक ही सुविधा में लाया जा सके। इससे परिचालन दक्षता बढ़ेगी और शिपमेंट्स की आवाजाही तेज तथा सहज होगी।

परिचालन शुरू होने के बाद यह हब प्रोसेसिंग क्षमता को 600 पैकेज प्रति घंटे से बढ़ाकर 5,000 पैकेज प्रति घंटे तक कर देगा। मांग बढ़ने पर इसे और बढ़ाने का विकल्प भी होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री किन्जरापु राममोहन नायडू ने इस सुविधा की आधारशिला रखी। इसमें अत्याधुनिक ऑटो-सॉर्टर, नयी पीढ़ी की एक्स-रे मशीनें और उन्नत सुरक्षा प्रणाली शामिल करने की योजना है। साथ ही इंटेलिजेंट पैकेज-हैंडलिंग प्रौद्योगिकी भी होगी। फेडएक्स में पश्चिम एशिया, भारतीय उपमहाद्वीप और अफ्रीका के अध्यक्ष कामी विश्वनाथन ने कहा, “भारत हमारे वैश्विक नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण बाजार है। इसमें उत्तर और पूर्वी भारत देश के बढ़ते व्यापार और आर्थिक अवसरों में अहम भूमिका निभाते हैं।

दिल्ली में हमारी उपस्थिति को मजबूत करना इन बाजारों में संपर्क को बेहतर बनायेगा और व्यवसायों को उनके विकास तथा विस्तार में मदद देगा।” जीएमआर कार्गो सिटी को दिल्ली हवाई अड्डे पर एक एकीकृत, भविष्योन्मुखी कार्गो और लॉजिस्टिक्स पारितंत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (वाणिज्यिक एवं विकास) राजेश अरोड़ा ने कहा कि जीएमआर कार्गो सिटी में अपना नया एकीकृत एयर कार्गो हब विकसित करने का फेडएक्स का निर्णय दिल्ली हवाई अड्डे की बढ़ती प्रतिष्ठा को एक रणनीतिक वैश्विक लॉजिस्टिक्स गेटवे के रूप में मजबूत करेगा।

.....

Next Post

वल्लभ भवन के सामने रैपिडो बाइक चालकों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर जताया विरोध

Tue Aug 25 , 2026
भोपाल। राजधानी में मंगलवार को वल्लभ भवन के सामने रैपिडो बाइक चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान और मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग की। इस दौरान बाइक चालक एकजुट होकर प्रदर्शन करते नजर आए। Facebook Share on […]

You May Like