रुपया 25 पैसे टूटा, फिर 93 प्रति डॉलर के पार

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 25 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.16 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 23.75 पैसे की मजबूती के साथ 92.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज शुरुआती तेजी रही, लेकिन इसके बाद यह फिसल गया। यह 17 पैसे की बढ़त में 92.74 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 92.71 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। दोपहर बाद 93.24 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद यह 93.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही चार प्रतिशत से ज्यादा की तेजी से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 94 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है।

 

Next Post

पुनर्चक्रण आधारित अर्थव्यवस्था में कचरे की अवधारणा को मिला नया रूप: डॉ जितेंद्र सिंह

Mon Apr 20 , 2026
नयी दिल्ली 20 अप्रैल (वार्ता) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि दुनिया में “सर्कुलर इकॉनमी” (पुनर्चक्रण की अर्थव्यवस्था) के विस्तार से बड़े बदलाव के साथ “कचरे” का विचार तेज़ी से विलुप्त हो रहा है और आज हर फेंकी हुई चीज़ को आर्थिक मूल्य के […]

You May Like