यादव ने ‘स्पाडेक्स’ की सफलता के लिए इसरो को दी बधायी

भोपाल, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ‘स्पाडेक्स’ मिशन की सफलता के लिए बधायी एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया ‘अंतरिक्ष जगत में भारत ने रचा पुनः इतिहास…हमें गर्व एवं आनंद है कि इसरो का ‘स्पाडेक्स’ मिशन सफल हुआ। अब अंतरिक्ष में दो सैटेलाइटों को जोड़ने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

Next Post

नौसेना के लिए 2960 करोड़ रूपये की लागत से खरीदी जायेंगी मिसाइल प्रणाली

Thu Jan 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए लगभग 2,960 करोड़ रुपये की लागत से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने गुरूवार को यहां […]

You May Like