घर की दराज से सोने की अंगूठी और टॉप्स चोरी

इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र के अनूप नगर में एक घर की दराज में रखे सोने के आभूषण चोरी हो गए. महिला ने आभूषण पहनने के लिए तलाशे तो वे गायब मिले. इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया.अनूप नगर निवासी संगीता श्रीमाल उम्र 58 साल ने शिकायत में बताया कि उन्होंने सोने की एक छोटी अंगूठी और सोने के छोटे टॉप्स घर की दराज में रखे थे.

8 नवंबर को जब उन्होंने इन्हें पहनने के लिए तलाशा तो आभूषण नहीं मिले. उन्होंने घर में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. महिला ने पुलिस को बताया कि 5 से 8 नवंबर के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति घर से पुराने इस्तेमाल के सोने के आभूषण चुराकर ले गया. शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

एनएच-39 के जियावन डाड़ में उड़ती धूल से जनजीवन बेहाल

Fri Nov 13 , 2026
देवसर । विकास के दावों की जमीनी हकीकत देखनी हो तो सीधी-सिंगरौली एनएच-39 के निर्माणाधीन हिस्से में देवसर क्षेत्र के जियावन डाड़ पहुंच जाइए।यहां करीब 15 वर्षों से सड़क निर्माण की प्रक्रिया जारी है, लेकिन सड़क किनारे बसे ग्रामीणों को आज भी बुनियादी राहत नसीब नहीं हो रही है। निर्माण […]

You May Like