तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन

सिंगरौली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में मंत्री राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला और एसपी मनीष खत्री मौजूद रहे।

समारोह में आर्चरी प्रतियोगिता (इंडियन राउंड) के परिणाम घोषित हुए। अंडर-13 बालक वर्ग में अर्थव सिंह प्रथम, अयान सिंह द्वितीय और और्व दुबे तृतीय रहे। बालिका वर्ग में भाव्या सिंह प्रथम, भार्गवी द्वितीय और ज्योत्सना तृतीय रहीं। अंडर-15 बालक वर्ग में आयुष प्रताप सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य सिंह व सूर्यबली क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में एंजल विनीष प्रथम, राजविका सिंह द्वितीय और आन्या दुबे तृतीय रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रस्तिवा साकेत प्रथम स्थान पर रहीं।

रिकर्व राउंड में अंडर-13 बालक वर्ग में अभय बैस, अंडर-15 बालक वर्ग में आयुष बैस, अंडर-17 बालक वर्ग में आदित्य राज सिंह तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में भाव्या जायसवाल विजेता बने।

कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग की चार टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मैच में डिग्री कॉलेज ‘ए’ ने डिग्री कॉलेज ‘बी’ को हराया, जबकि दूसरे मैच में चाचर टीम ने कन्या महाविद्यालय बैढ़न को मात दी। फाइनल मुकाबले में डिग्री कॉलेज ‘ए’ ने चाचर टीम को 33-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में भी चार टीमों ने भाग लिया।

Next Post

जौहरे के नेतृत्व में कलेक्टर को ग्रामीण कांग्रेस ने दिया ज्ञापन, बताई समस्याएं

Mon Sep 1 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे ने ग्वालियर कलेक्टर को ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जौहरे ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र की जनता की मांगो से अवगत कराकर उनके तत्काल निराकरण की मांग की। ग्रामीणों को खाद यूरिया की किल्लत […]

You May Like