नड्डा ने बिहार में राजग को प्रचंड बहुमत मिलने पर जनता का जताया आभार

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिले प्रचंड जनसमर्थन पर बिहार की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता जनार्दन के विश्वास की मुहर है।

भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “बिहार की जनता को बहुत-बहुत प्रणाम। जय सिया राम, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। यह प्रचंड बहुमत इसका प्रमाण है कि बिहार के हमारे भाई-बहनों ने महागठबंधन के जंगलराज और भ्रष्टाचार को पूर्णत: नकारकर राजग के सुशासन, स्थिरता और विकास के आयामों को स्वीकारा है। यह अभूतपूर्व जनादेश ‘विकसित बिहार – विकसित भारत’ के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा।”

उन्होंने लिखा कि वह इस ऐतिहासिक विजय के लिये राजग दलों के सभी सदस्यों और बिहार के भाजपा के समर्पित एवं कर्मठशील कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हैं और बिहार वासियों का अभिनंदन करते हैं।

Next Post

बिहार के चहुमुखी विकास पर जनता की मुहर : गडकरी

Fri Nov 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-राजग की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए बिहार की जनता का आभार जताया और कहा कि इस प्रचंड जीत के साथ ही बिहार के लोगों ने राज्य के चहुमुखी विकास पर मुहर लगा दी है। […]

You May Like