खुशी कक्कड़ और माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी में लोकगीत ‘राजा रंगदार 2’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) गायिका खुशी कक्कड़ और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी में लोकगीत ‘राजा रंगदार 2’ रिलीज हो गया है।

खुशी कक्कड़ और माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी में नया लोकगीत ‘राजा रंगदार 2’ धूम मचाने आ गया है,जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खुशी कक्कड़ ने खास शैली में गाया है।इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने अलग तेवर में शानदार अदायगी की है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘राजा रंगदार 2’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को रवि यादव और सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

 

Next Post

कुली ने पहले वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में 158 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की

Mon Aug 18 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के महनायक रजनीकांत की फिल्म ‘कुली – द पावरहाउस’ ने भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान 158 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। सन पिक्चर्स की फिल्म ‘कुली – द पावरहाउस’ का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है।यह फिल्म 14 […]

You May Like