रूस के चुनावों में पश्चिम का दखल : सर्गेई नारिशकिन

मास्को,25 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के निदेशक सर्गेई नारिशकिन ने कहा कि पश्चिमी देशों ने रूस के चुनावों में दखल दिया है और विदेशी खुफिया सेवा ने इस बात पर ध्यान दिया है।
श्री नारिशकिन ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, “पश्चिमी देशों की ओर से हस्तक्षेप हुआ था और हमने उस पर ध्यान दिया। हमने इस बात पर भी गौर किया कि यूरोपीय संघ आयोग ने पहले से ही एक दस्तावेज़ तैयार कर लिया था जिसमें चुनावों को दोषपूर्ण बताया गया था।”
इससे पहले, एसवीआर प्रेस ब्यूरो ने कहा था कि काउंसिल ऑफ़ यूरोप की संसदीय सभा और यूरोपीय संसद, कथित उल्लंघनों के कारण रूस के चुनावों के नतीजों को खारिज करने वाले बयान तैयार कर रही थीं। हालांकि यूरोपीय संस्थाओं ने इन दावों का समर्थन नहीं किया है।

.....

Next Post

ऐतिहासिक मोती मस्जिद में होम्योपैथिक क्लीनिक की शुरुआत

Fri Sep 25 , 2026
ग्वालियर। आज दोपहर फूलबाग स्थित ऐतिहासिक मोती मस्जिद में निशुल्क होम्योपैथिक क्लीनिक की शुरुआत हुई। जुमे की नमाज के बाद यह होम्योपैथिक क्लीनिक शुरू हो गया।यहां निशुल्क दवाइयां और निशुल्क परामर्श की सुविधा प्रत्येक शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like