ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना इलाके स्थित मैरिज गार्डन ग्रैंड पैलेस में बुधवार भीषण आग लग गयी। लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया है। आग की खबर मिलते ही फायरबिग्रेड की 5 गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक भड़की और तेजी से फैल गयी। टैंट, सजावाट का सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री इसकी चपेट में आ गये। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी।
यह मैरिज गार्डन लम्बे समय से बन्द था। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए 3 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
