एम्स ऋषिकेश का दीक्षांत समारोह कल

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को उत्तराखंड में ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

श्री नड्डा समारोह के बाद एयरोमेडिकल से केंद्र का दौरा करेंगे और ट्रॉमा सेंटर में ‘पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन सिस्टम’ का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश में ‘ पीईटी-सीटी सुविधा और उन्नत बाल चिकित्सा के लिए नवनिर्मित ‘सेंटर फॉर एडवांस्ड पीडियाट्रिक्स’ का भी लोकार्पण किया जाएगा।

श्री नड्डा और श्री धामी आयुष भवन में एकीकृत चिकित्सा विभाग, आयुष एकीकृत कल्याण पथ और योग स्टूडियो का भी उद्घाटन करेंगे।

Next Post

केजरीवाल ने अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि

Mon Apr 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को उनके जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री केजरीवाल ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा ‘भारतरत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में […]

You May Like