स्कूल परिसर में घुसा दुर्लभ वन्यजीव सेही वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

शुजालपुर,  शहर के टैलेंट एकेडमी विद्यालय परिसर में दुर्लभ वन्यजीव सेही साही दिखाई देने से कुछ देर के लिए हडक़ंप मच गया. स्कूल स्टाफ ने जानवर को देखकर तत्काल इसकी सूचना वन विभाग एवं वन्यप्राणी रेस्क्यू एक्सपर्ट हसीब पठान को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से सेही का रेस्क्यू कर उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार शाजापुर जिला वनविहीन होने के बावजूद यहां समय-समय पर दुर्लभ वन्यजीवों की मौजूदगी सामने आती रही है. इसी क्रम में टैलेंट एकेडमी विद्यालय के एक कक्ष में सेही दिखाई दिया. किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. वन्यप्राणी रेस्क्यू एक्सपर्ट हसीब पठान ने बताया कि सेही जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में सीढ़ी के नाम से भी जाना जाता है, एक दुर्लभ शाकाहारी वन्यजीव है. यह सामान्यत: शांत और डरपोक स्वभाव का होता है, लेकिन खतरा महसूस होने पर अपने शरीर के कांटेदार बाल फैलाकर आत्मरक्षा करता है, इसके नुकीले कांटे शिकारियों से बचाव का प्रमुख साधन होते हैं. वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक सेही का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया. इस कार्रवाई में वन्यप्राणी रेस्क्यू एक्सपर्ट हसीब पठान, शुजालपुर रेंजर कन्हैयालाल भिलाला, बीट प्रभारी देवेंद्र मगोरिया, वनरक्षक प्रदीप विश्वकर्मा, अजय देशमुख तथा विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा.

Next Post

नहीं सुधरी सांदीपनि विद्यालय की वाहन व्यवस्था

Thu Jul 2 , 2026
शाजापुर, दूर दूर से सांदीपनि विद्यालय में पढऩे आने वाले बच्चों के लिए शिक्षा विभाग वाहन व्यवस्था सुचारू नहीं करवा पा रहा है. दो दिन पहले भी व्यवस्थ बिगडऩे से बच्चों को ट्रैक्टर ट्राली ओर अन्य वाहनों से जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ा था. दूसरे दिन भी विद्यार्थियों […]

You May Like