कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आने पर सिंधिया ने दी बधाई

ग्वालियर:कूनो नेशनल पार्क में चीता संरक्षण के इतिहास में कल नया अध्याय जुड़ गया था जब भारतीय मूल की मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म देकर ‘प्रोजेक्ट चीता’ को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। पार्क प्रशासन के अनुसार मां और सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर बधाई देते हुए कहा कि भारत का चीता परिवार बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश का गौरव भी बढ़ रहा है। भारत में जन्मे चीता मुखी ने कुनो को पांच शावकों का आशीर्वाद दिया है। प्रोजेक्ट चीता के लिए एक गौरवपूर्ण छलांग और एक सुंदर, अभूतपूर्व सफलता जो हमारे देश की वन्यजीव विरासत को मज़बूत करती है।

Next Post

पूरी भव्यता व नए आकर्षण के साथ लगेगा ग्वालियर मेला

Fri Nov 21 , 2025
ग्वालियर:पूरी भव्यता व नए आकर्षण के साथ ग्वालियर मेला आयोजित करने के लिये जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। इस सिलसिले में संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्वालियर व्यापार मेले की ऐतिहासिकता व गौरव के अनुरूप इस बार के मेले में सांस्कृतिक […]

You May Like