जापान के गुनमा में रिकॉर्ड-तोड़ गर्मी, पारा 41.6 डिग्री हुआ

टोक्यो, 5 अगस्त (वार्ता) जापान में इसेसाकी शहर के गुनमा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो अब तक का एक राष्ट्रीय रिकाॅर्ड है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, आधिकारिक आंकडों में ये देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

गुनमा और सैतामा शहरों में तापमान में बढ़ोत्तरी को देखते हुए व्यापक स्तर पर लू चलने की चेतावनी जारी की गयी है।

मौसम विज्ञान एजंसी ने कांटो-कोशिन क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को घर से बाहर नहीं निकलने, एयर कंडीशनर का प्रयोग करने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

अब कुल 44 क्षेत्राें में गर्मी की चेतावनी जारी की गई है, जो इस मौसम में सबसे व्यापक चेतावनी है।

 

Next Post

ब्राज़ील विश्व व्यापार संगठन में अमेरिकी आयात शुल्क को चुनौती देगा

Tue Aug 5 , 2025
ब्रासीलिया, 05 अगस्त (वार्ता) ब्राज़ील विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में नए लगाए गए अमेरिकी आयात शुल्क को औपचारिक रूप से चुनौती देने की तैयारी कर रहा है, साथ ही बातचीत के रास्ते भी खुले रखे हुए है। ब्राजील के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प […]

You May Like