राशिफल-पंचांग : 13 अगस्त 2025

पंचांग 13 अगस्त 2025:-

रा.मि. 22 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी बुधवासरे दिन 7/55, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे दिन 12/49, धृति योगे रात 7/9, बालव करणे सू.उ. 5/31 सू.अ. 6/29, चन्द्रचार मीन, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 13 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में मित्र अथवा व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, शासन से लाभ प्राप्त होने का योग है, वर्ष के मध्य में शत्रु वर्ग प्रबल रहेगा, भोग विलास में धन व्यय होगा, मित्रों का सहयोग रहेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में व्यर्थ वाद विवाद से बचने का प्रयास करें, यात्रा में कष्ट होगा, शारीरिक चिन्ता और मानसिक कष्ट होगा, पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी.

———————————————————

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, भोग विलास में धन व्यय होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्वजनों से मतभेद हो सकता है, मान सम्मान के प्रति सतर्क रहें, कर्क राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में परेशानी के बाद लाभ प्राप्त होगा.

———————————————————

आज का भविष्य-बुधवार 13 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुखी, शरीर से कोमल तथा भावुकता होगा. अपनी इच्छानुसार कार्य करेगा. दूसरों को अपनी ओर शीघ्र ही आकर्षित करेगा. प्रवास आदि का शौकीन होगा.

———————————————————

मेष- किसी अचल संपत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीब्र होगा सामाजिक व्यस्तता रहेगी. साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी. यश कीर्ति मिलेगी. कामकाज पूरा होगा.

वृषभ- महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीब्र होगा. अभिभावकों से मतभेद हो सकते है. वाहन मशीनरी आदि के कार्यो में सावधानी रखें. दूसरों के कारण आप मध्यस्थ बन सकते है.

मिथुन- रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठायेंगे. पारिवारिक कार्य बनेंगे. परिवार में मतभेदों में वृद्धि होगी. दूसरों के कारण परेशानी हो सकती है.

कर्क- संबंधों में आपका मन भावनात्मक आपूर्ति पर केन्द्रित होगा. किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा. समय को देखकर कार्य करें. मित्रता उपयोगी रहेगी.

सिंह- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. प्रशानिक व्यस्तता बढेगी. मन प्रसन्न रहेगा. व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करें. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर.

कन्या- प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा. नई सफलता के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में तरक्की होगी. खरीदी बिक्री के कार्यो में सर्तकता बांछनीय है. संतान सुख का योग बनेगा.

तुला- आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर हावी रहेंगे. निराशावादी विवादों को त्यागें. धार्मिक कार्यो में व्यय होगा. आर्थिक कार्यो में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी.

वृश्चिक- आशावादी बनें. नाजुक संबंधों में भावनात्मक कष्टों को भूलवर्तमान को बेहतर बनायें. नौकरी एवं राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. मन में संतोष बना रहेगा.

धनु- मन धनागम की नई युक्तियों की ओर केन्द्रित रहेगा, कार्य क्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद होगा. किसी समस्या का समाधान होगा.

मकर- जीवनसाथी का स्नेहात्मक सहयोग प्राप्त होगा. आलस्य का त्याग करें. कार्यो में सावधानी रखें. मन में तनाव रह सकता है. आर्थिक चिन्ता रह सकती है.

कुम्भ- मन पर नियंत्रण रखें. अपने कत्र्तव्यों के प्रति केन्द्रित हों. अत्याधिक विश्वास करना हानिप्रद रहेगा. किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है. पुरूषार्थ बना रहेगा.

मीन- किसी नये संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा. थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें. कुटुम्बियों के मामले में सावधानी रखें. विवाद की स्थिति न आने दें.

———————————————————

व्यापार भविष्य

भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, अलसी, सरसों, अरंडी, बिनौला, मॅूगफली, घी, तेल, में तेजी, का रूख रहेगा. रूई, कपास, से बनी वस्तुओं में तेजी होगी. भाग्यांक 7579 है.

———————————————————

Next Post

सडक़ों को आवारा कुत्तों से मुक्त करने का फैसला

Wed Aug 13 , 2025
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते कुत्तों के काटने के मामले, रेबीज से मौतें और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पर होने वाले हमले अब सिर्फ एक स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि एक गंभीर राष्ट्रीय चिंता बन चुके हैं. इस पृष्ठभूमि में भारत के सर्वोच्च न्यायालय का हालिया फैसला न केवल समयोचित है, […]

You May Like