
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रविंद्र भवन, भोपाल से उज्जैन जिले में आयोजित श्रावण सम्मेलन को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने श्रावण मास के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
