पुल निर्माण का भुगतान अटका

सिंगरौली: जिले में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, लेकिन कई मामलों में शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने के आरोप सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला जनपद पंचायत देवसर की ग्राम पंचायत गीड़ा का प्रकाश में आया है।

गीड़ा निवासी संतोष कुमार बैस का आरोप है कि उन्होंने आदिवासी बस्ती में बने पुल के निर्माण कार्य में मजदूरी व निर्माण कार्य किया था। उनके अनुसार तत्कालीन सहमति के तहत सरपंच जगमोहन पनिका ने कार्य पूरा होने पर 2 लाख भुगतान का आश्वासन दिया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि अब भी करीब 89 हजार का भुगतान बकाया है, जिसे सरपंच-सचिव द्वारा नहीं दिया जा रहा है।

Next Post

राष्ट्रमंडल खेल: ऑस्ट्रेलियाई तैराक कैम मैकएवॉय 50मी. फ्रीस्टाइल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Mon Jul 27 , 2026
ग्लासगो (स्कॉटलैंड) 27 जुलाई (वार्ता) ओलंपिक चैंपियन, वर्ल्ड चैंपियन, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ऑस्ट्रेलिया के कैम मैकएवॉय ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता रविवार को हुए मुकाबले में मैकएवॉय ने 20.97 सेकंड के शानदार समय के साथ रेस […]

You May Like