ग्वालियर में मावठ की बारिश से तापमान और गिरा, देहात में किसानों के चेहरे खिले

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में ठंड का कहर आज दोपहर बाद और बढ़ गया है. शहर और देहात दोनों जगह मावठ की बारिश हुई. इससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली. एक तरफ जहां दोपहर हुई बारिश से शहरी क्षेत्र में लोगों को परेशानी हुई. तो वहीं ग्रामीण अंचल में किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आए.

सर्दियों की इस बारिश पर किसानों का कहना है कि यह पानी नहीं फसलों के लिए अमृत के समान है. इस समय फसल को बारिश की बेहद आवश्यकता थी. जो कि सिंचाई के वक्त भी काफी फायदेमंद साबित होगी. इस बारिश से जमीन की नमी बढ़ेगी और पौधों को पानी की पूर्ति होगी. ग्वालियर चंबल अंचल में सरसों की खेती अधिक पैमाने पर होती है और मावठ का पानी सरसों के लिए काफी फायदेमंद होता है.

Next Post

अडानी समूह देश में ही करेगा वाणिज्यिक विमानों का निर्माण, ब्राजील की कंपनी से करार

Tue Jan 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) अडानी समूह ने देश में ही वाणिज्यिक विमानों के निर्माण के लिए ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर के साथ मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष राजवंशी और एम्ब्रेयर कमर्शियर एविएशन के अध्यक्ष […]

You May Like