
ग्वालियर। भाजपा ग्वालियर का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आज गुरुवार को द ग्रांड कैसल रिशॉर्ट मेला ग्राउंड ग्वालियर में प्रारंभ हुआ। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में पहुंचने पर महेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में दतिया उपचुनाव में ग्वालियर टीम द्वारा पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया गया।
