भारत की अंडर-20 महिला टीम कजाकिस्तान में दो मैत्री मैच खेलेगी

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय अंडर-20 महिला टीम 25 और 28 अक्टूबर को कजाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलने के लिए शिमकेंट जाएगी।
ये मैच अप्रैल 2026 में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप की भारत की तैयारियों का हिस्सा होंगे।
यंग टाइग्रेसेस बेंगलुरु के पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में डेरा डाले हुए हैं और 23 अक्टूबर को कज़ाकिस्तान के लिए रवाना होंगी।
मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन टीम के रवाना होने से पहले 23 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे।
भारत की अंडर-20 महिला टीम ने अगस्त में अपने आखिरी क्वालीफाइंग मैच में म्यांमार को हराकर 20 साल में पहली बार एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया।
दूसरी ओर, कज़ाकिस्तान इन मैचों का उपयोग अपने आगामी यूईएफए महिला अंडर-19 चैम्पियनशिप क्वालीफायर की तैयारी के लिए करेगा।
कार्यक्रम:
25 अक्टूबर: कज़ाकिस्तान अंडर-19 महिला बनाम भारत अंडर-20 महिला
28 अक्टूबर: कज़ाकिस्तान अंडर-19 महिला बनाम भारत अंडर-20 महिला

Next Post

दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एथलेटिक्स टीम का पहला जत्था रांची पहुंचा

Tue Oct 21 , 2025
रांची, 21 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में 24 से 26 अक्टूबर तक होने वाली बहुप्रतीक्षित दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (एसएएफ) 2025 से पहले भारतीय एथलेटिक्स दल का पहला जत्था आज रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंच गया। शुरुआती जत्थे में धावक प्रणव गुरव, उत्तम पाटिल […]

You May Like

Play sound