गेहूं महंगा, दालों में घटबढ़, खाद्य तेलों में तेजी

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव स्थिर रहे जबकि गेहूं में तेजी रही। चीनी में भी टिकाव रहा। दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया, वहीं, खाद्य तेलों में तेजी रही।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा 22 रिंगिट फिसलकर 4,470 रिंगिट प्रति टन बोला गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54.29 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 3,839.45 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं दो रुपये प्रति क्विंटल की मजबूती के साथ 2,838.27 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 11 रुपये बढ़कर 3,293.31 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी।

सरसों तेल औसतन 10 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। सोया तेल भी आठ रुपये चढ़ा। सूरजमुखी तेल में 19 रुपये और मूंगफली तेल में 60 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। वनस्पति और पाम ऑयल के दाम कमोबेश स्थिर रहे।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत छह रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। चना दाल का भाव दो रुपये बढ़ गया जबकि उड़द दाल का छह रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मूंग दाल में 16 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। मसूर दाल की कीमत स्थिर रही।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ की औसत कीमत तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी में टिकाव देखा गया।

Next Post

जीएसटी की दरों के बारे में अटकलबाजी से बाजार अस्थिर हो सकता है: सीबीआईसी

Tue Aug 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय अप्रत्यश कर एवं सीमाशुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने लोगों से माल और सेवा कर (जीएसटी) की प्रत्याशित नयी दरों के बारे में जीएसटी परिषद की घोषणाओं से पहले अटकालबाजियां करने से बचने का अनुरोध किया है। सीबीआईसी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक बयान […]

You May Like