शादी में गया था परिवार, चोरों ने उड़ाए 2.75 लाख नगद और लाखों के जेवरात

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत अमन नगर में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 2.75 लाख नगद चोरी कर लिए। घटना उस वक्त की है जब पीड़ित परिवार अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अमन नगर गोहलपुर निवासी सगीर अहमद अंसारी (56) ठक्कर ग्राम में अपनी दुकान चलाते हैं। उनके साढू अतीक अहमद की बेटी की शादी थी। सगीर अहमद अपनी दुकान से सीधे रजा चौक स्थित शादी समारोह में चले गए थे। वहीं, शाम करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी और बेटी भी घर के मुख्य दरवाजों पर ताला लगाकर शादी में शामिल होने के लिए निकल गईं। रात करीब 11 बजे जब पूरा परिवार शादी से वापस घर लौटा, तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के बाहर वाले गेट का ताला तो लगा हुआ था, लेकिन अंदर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था। पीड़ित जब अंदर कमरे में पहुंचे तो देखा कि लोहे की भारी-भरकम अलमारी जमीन पर औंधे मुंह गिरी पड़ी थी और उसके दोनों पल्ले खुले हुए थे। अज्ञात चोरों ने अलमारी के लॉकर से आभूषण व कैश 2,75,000 पार कर दिया।

Next Post

चाकू की नोंक पर सरेराह लूट, जन्मदिन की पार्टी से लौट रही महिला से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटा

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में भोपाल से अपने मायके जबलपुर आई एक महिला से बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने बीच सड़क पर स्कूटी रोककर, चाकू दिखाकर सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, न्यू शास्त्रीनगर तिलवारा निवासी 37 वर्षीय आरती ठाकुर वर्तमान में […]

You May Like