कांग्रेस सेवादल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सिंगरौली । जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रुपेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में अनुशासन, सेवा, समर्पण एवं जनसेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर के तीसरे एवं अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल, म.प्र. सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र, जिला कांग्रेस प्रभारी कविता पाण्डेय मौजूद रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस सेवादल पार्टी की रीढ़ है। सेवादल के कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और समर्पण के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने और जनसेवा के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करें।

म.प्र. सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र एवं सेवादल के मुख्य संगठक रुपेश चन्द्र पाण्डेय तथा सेवादल के शहर अध्यक्ष विद्या सागर बैस ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस प्रकार जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

Next Post

एसपी ने कॉलेज पहुंच छात्रों से किया संवाद

Sat Oct 31 , 2026
सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय बैढ़न में पुलिस अधीक्षक षियाज केएम ने विद्यार्थियों से किया संवाद, उनके प्रश्नों के उत्तर देकर जिज्ञासाओं का किया समाधान जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने अपने जीवन के अनुभव साझा कर समझाया हेलमेट का महत्व, विद्यार्थियों को जीवन में आगे […]

You May Like