ग्वालियर:आईआईसी द्वारा ‘आइडियाथॉन: यंग इनोवेटर्स अवॉर्ड‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 9वीं – 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘इनोवेशन फॉर अ बेटर टूमॉरो‘ रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईटीएम के वाइस चांसलर प्रो. योगेश उपाध्याय थे।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर तृप्ति पाठक, आईआईसी अध्यक्ष डॉ. वंदना भारती सहित ग्वालियर चंबल संभाग में संचालित विभिन्न स्कूल के शिक्षक और प्रतिभागी छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल द्वारा ‘आइडियाथॉन: यंग इनोवेटर्स अवॉर्ड‘ प्रतियोगिता में ग्वालियर में संचालित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जहां छात्र-छात्राओं ने पॉवर पॉइंट प्रस्तुतिकरण, मॉडल्स एवं पोस्टर्स के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्ट सिटी और डिजिटलीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नवाचार आधारित सुझाव दिए
